Live Khabar 24x7

आज छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बस्तर और कांकेर लोकसभा क्षेत्र में भरेंगे हुंकार, जानिए पूरा शेड्यूल

April 13, 2024 | by Nitesh Sharma

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

रायपुर। देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं। वे बस्तर और कांकेर लोकसभा क्षेत्र में आयोजित आमसभा में शामिल होंगे। साथ ही सभा को संबोधित भी करेंगे।

Read More : कवासी लखमा का PM को लेकर दिया गया बयान निंदनीय, कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व क्यों है मौन? शिवरतन शर्मा ने साधा निशाना

मिली जानकारी के मुताबिक राजनाथ सिंह दिल्ली से दोपहर 12:30 बजे जगदलपुर स्थित मां दंतेश्वरी विमानतल पहुंचेंगे। दोपहर 1:15 बजे बस्तर के भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप के लिए बरपुर रोड गीदम दंतेवाड़ा में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे।दंतेवाड़ा में आयोजित सभा को संबोधित करने के बाद रक्षा मंत्री सिंह कांकेर लोकसभा क्षेत्र के बालोद के सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में आयोजित आमसभा में दोपहर 03:15 बजे कांकेर प्रत्याशी भोजराज नाग और छत्तीसगढ़ के सभी 11 लोकसभा क्षेत्र में भाजपा की जीत के लिए उत्साह का संचार करेंगे।

बालोद में आयोजित सभा को संबोधित करने के बाद रक्षा मंत्री सिंह शाम 04:40 बजे राजधानी रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद विमानतल पहुंचेंगे। वहां से शाम 04:50 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

RELATED POSTS

View all

view all