‘बीजेपी संविधान बदलना चाहती है’, इसलिए कह रहे ‘अबकी बार 400 पार’, पूर्व CM बघेल ने दिया बयान
April 13, 2024 | by Nitesh Sharma
रायपुर। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजनांदगांव लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल ने एक बार फिर बड़ा बयान दिया हैं। उन्होंने सोमनी में आयोजित आमसभा में कहा कि भाजपा देश का संविधान बदलना चाहती है, ये हम नहीं खुद भाजपा के नेता कह रहे हैं, इसीलिए “अबकी बार 400 पार” का नारा दे रहे है।
Read More : CG Politics : BJP ने कुत्ते की दुम से तुलना, तो कांग्रेस ने भी किया पलटवार
बता दे कि भूपेश बघेल राजनांदगांव के सोमनी में एक आमसभा में शामिल हुए। यहां सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। वीडियो में वे कह रहे हैं कि भाजपा इस देश का संविधान बदलना चाहती है, ये हम नहीं खुद भाजपा के नेता कह रहे हैं, इसीलिए यह नारा दिया गया है “अबकी बार 400 पार। उन्होंने कहा कि आज देश खतरा में है, संविधान खतरा में है. 2029 का चुनाव नहीं होगा, इसलिए ये चुनाव खास है।
भाजपा इस देश का संविधान बदलना चाहती है, ये हम नहीं खुद भाजपा के नेता कह रहे हैं, इसीलिए यह नारा दिया गया है "अबकी बार 400 पार"
📍सोमनी, राजनांदगांव#जीतेंगे_राजनांदगांव pic.twitter.com/zSPhVZ1glO
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) April 12, 2024
RELATED POSTS
View all