Live Khabar 24x7

REWA NEWS : जिंदगी की जंग हारा 6 साल का मासूम मयंक, 45 घंटे से ज्यादा चला रेस्क्यू ऑपरेशन

April 14, 2024 | by Nitesh Sharma

REWA NEWS

रीवा। REWA NEWS : मध्यप्रदेश के रीवा में 160 फीट गहरे बोरवेल में फंसे मयंक को बचाया नहीं जा सका है. करीब 45 घंटे लंबे चले इस रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद मयंक 42 फीट की गहराई पर मिट्टी और पत्थरों के बीच दबा मिला. जैसे ही मयंक बाहर निकला उसे मेडिकल टीम अस्पताल लेकर पहुंची थी. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. कलेक्टर प्रतिभा पाल ने भी मयंक के मौत की पुष्टि कर दी है.

बता दें कि इस रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान रीवा कलेक्टर प्रतिभा पाल, एसपी विवेक कुमार सिंह मौजूद थे. लाख कोशिश के बाद भी 6 वर्ष के मासूम मयंक आदिवासी को नहीं बचाया जा सका.

45 घंटे के रेस्क्यू के बाद भी नहीं बचा

गौरतलब है कि जिला प्रशासन NDRF-SDRF की टीम ने लगातार 48 घंटे से ज्यादा समय तक रेस्क्यू करने के बाद मयंक को बाहर निकाला था. उसे तुंरत ही डॉक्टर के पास इलाज के लिए ले जाया गया, लेकिन जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक मयंक आदिवासी के शव का त्योंथर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पोस्टमार्टम हो गया है.

RELATED POSTS

View all

view all