Live Khabar 24x7

Gold-Silver Price Today : सोने के ग्राहकों के लिए खुशखबरी, कीमतों में आई बड़ी गिरावट, चांदी के भाव में भी उछाल

April 15, 2024 | by Nitesh Sharma

Gold-Silver Latest Price

 

नई दिल्ली। Gold-Silver Price Today : भारतीय सर्राफा बाजार में कीमती धातुओं की दामों में उतार-चढ़ाव जारी हैं। ऐसे में अगर आप सोने और चांदी की खरीदारी करना चाहते है तो यह रिपोर्ट आपके काम की साबित हो सकती है। घरेलु बाजार में आज दोनों ही कीमती धातुओं में बड़े बदलाव दर्ज की गई है। सोने-चांदी के ग्राहकों के लिए खुशखबरी है। अक्सर हम घर के किसी ख़ास मौको पर ही सोने और चांदी की खरीदारी करते है।

ऐसे में कई बार हमें बढ़ी ही कीमतों के चलते नुकसान भी उठाना पड़ता है। इसलिए आज इस रिपोर्ट में आपको सोने और चांदी की अलग अलग शुद्धता अनुसार आज कीमतों की जानकारी देने जा रहे है। जिससे आप खरीदारी करने का बेहतर फैसला ले सकते है।

IBJARATES के अनुसार, 999 शुद्धता वाला सोना प्रति 10 ग्राम 73,174 रुपए थी, जो आज 72,732 रुपए पर आ गई है। वहीं 999 शुद्धता वाली चांदी प्रति किलो 83,819 रुपए थी, जो आज 83,506 रुपए पर आ गई है।

Gold-Silver Price Today : चेक करें लेटेस्ट रेट्स

वेबसाइट ibjarates.com पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, 999 शुद्धता वाला सोना प्रति 10 ग्राम 72,732 रुपए, 995 शुद्धता वाला सोना प्रति 10 ग्राम 72,441 रुपए, 916 शुद्धता वाला सोना प्रति 10 ग्राम 66,623 रुपए, 750 शुद्धता वाला सोना प्रति 10 ग्राम 54,549 रुपए, 585 शुद्धता वाला सोना प्रति 10 ग्राम 42,548 रुपए, 999 शुद्धता वाली चांदी प्रति किलो 83,506 रुपए पर आ गई है।

 

RELATED POSTS

View all

view all