भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल ने दुर्ग लोकसभा सीट से भरा नामांकन, CM साय हुए नामांकन रैली में शामिल, देखें LIVE
April 15, 2024 | by Nitesh Sharma
दुर्ग। छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में दुर्ग लोकसभा चुनाव के लिए 12 अप्रेल से शुरू हो चुका है इसी कड़ी में दुर्ग लोकसभा के बीजेपी प्रत्याशी विजय बघेल आज यानी सोमवार को अपना नामांकन दाखिल किया। प्रत्याशी बघेल ने अपना प्रथम पत्रक निर्वाचन अधिकारी ऋचा चौधरी के पास जमा किया।
उनके साथ अधिवक्ता शौरभ चौबे, दीपक ताराचंद साहू, विजय साहू, पोषण वर्मा, सौरभ बघेल और शारदा गुप्ता मौजूद रहे। वहीं नामांकन के भरने के कुछ देर बाद दुर्ग लोकसभा के 9 विधानसभा तमाम भाजपा कार्यकर्ता मानस भवन में इकट्ठा हो रहे है। नामांकन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पहुंचे है।
देखें लाइव :-
नामांकन रैली दुर्ग लोकसभा https://t.co/bcI9kbJChh
— BJP Chhattisgarh (@BJP4CGState) April 15, 2024
RELATED POSTS
View all