Live Khabar 24x7

Priyanka Gandhi CG Visit : प्रियंका गांधी के छत्तीसगढ़ दौरे की तारीख में हुआ बदलाव, अब इस दिन कांकेर और राजनांदगांव लोकसभा सीटों में भरेंगी हुंकार

April 15, 2024 | by Nitesh Sharma

Priyanka Gandhi

 

रायपुर। Priyanka Gandhi CG Visit : कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के आगामी छत्तीसगढ़ दौरे और सभाओं की तारिख बदल गई है। 20 अप्रैल की जगह अब वे 21 अप्रैल को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेगी।

मिली जानकारी के अनुसार प्रियंका प्रदेश की दो लोकसभा सीटों (कांकेर और राजनांदगांव) में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगी। इससे पहले 20 अप्रैल को राजनांदगांव में उनकी आमसभा की तैयारी हो रही थी। अब कार्यक्रम एक दिन आगे बढ़ने की सूचना है।

21 अप्रैल को वे राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल और कांकेर लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी बीरेश ठाकुर के पक्ष में चुनावी सभाएं लेंगी। बस्तर लोकसभा क्षेत्र में राहुल गांधी की सभा के बाद कांकेर में प्रियंका गांधी का दौरा तय किया गया है।

RELATED POSTS

View all

view all