कांग्रेस प्रत्याशी शशि सिंह ने सरगुजा लोकसभा क्षेत्र से भरा नामांकन, नामांकन कार्यक्रम में टीएस बाबा, मोहन मरकाम सहित कार्यकर्ता हुए शामिल
April 15, 2024 | by Nitesh Sharma
सूरजपुर। कांग्रेस लोकसभा प्रत्याशी शशि सिंह ने आज यानी सोमवार को नामांकन भर दिया है। नामांकन कार्यक्रम में पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंह देव, पूर्व मंत्री मोहन मरकाम समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रैली निकाली। इससे पहले शशि सिंह ने महामाया मंदिर में पूजा अर्चना की।
वहीं पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंह देव ने कहा कि, कांग्रेस की शुरू से ही परंपरा रही हैं कि, सभी धार्मिक स्थलों में पहुंचकर आशीर्वाद लेकर प्रत्याशी नामांकन दाखिल करें। जिसको लेकर आज नामांकन दाखिल सांसद प्रत्याशी ने किया हैं। वहीं फिर से कह दिया कि, 11 सीटों में से तीन सीटों में कड़ी मेहनत करनी होगी। लेकिन, 8 सीटों में जीत सुनिश्चित हैं। मेहनत करना होगा।
इसी क्रम में मोहन मरकाम पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ ने कहा कि, आज सरगुजा लोकसभा प्रत्याशी सुश्री शशि सिंह की नामांकन फॉर्म भरने आए हुए हैं। यहां के पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंह देव समेत कांग्रेस के पदाधिकारी शामिल हैं। इस बार हम सरगुजा लोकसभा में दमदारी के साथ लड़ेंगे। उन्होंने बताया कि, छत्तीसगढ़ के पूरे 11 सीटों पर दमदारी के साथ चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने ये भी कहा कि, छत्तीसगढ़ निर्माण के बाद सरगुजा लोकसभा चुनाव नहीं जीत पाए हैं। लेकिन, इस बार हम दमखम के साथ कोशिश कर रहे हैं की जीते।
उन्होंने कहा कि, यदि भाजपा की लहर होती तो कांग्रेस पार्टी के नेताओं को अपने पार्टी में शामिल नहीं करते। आज कांग्रेस मुक्त करते-करते भाजपा कांग्रेस युक्त पार्टी बन गई हैं। अधिकतर कांग्रेस से गए हुए नेता को भारतीय जनता पार्टी ने टिकट दिया हैं, भारतीय जनता पार्टी के नेता बाहर हो गए हैं। किसी नेता के पार्टी छोड़ देने से कार्यकर्ता नहीं जाते हैं। हम कार्यकर्ताओं के दम पर चुनाव लड़ रहे हैं।
Read More : CG News : दुर्ग-रायपुर मार्ग पर सफर करने वाले ध्यान दें, 17 अप्रैल तक कुम्हारी ओवर ब्रिज में आवागमन रहेगा प्रतिबंधित, जानें वजह
सरगुजा लोकसभा सीट पर छत्तीसगढ़ बनने के बाद आज तक कांग्रेस इस सीट पर जीत नहीं सकी है। हर बार नया चेहरा लाने वाले कांग्रेस ने एक बार फिर इस सीट पर नए चेहरे के साथ युवा व महिला प्रत्याशी शशि सिंह को चुनाव मैदान में उतारा है। इनका राजनीति से गहरा नाता है। वे छत्तीसगढ़ राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री अजीत जोगी के शासनकाल में कैबिनेट मंत्री रहे स्वर्गीय तुलेश्वर सिंह की पुत्री हैं। पिता के राजनैतिक जीवनकाल को उन्होंने काफी करीब से देखा है। इस लिए इनके लिए राजनीतिक कोई नया चीज नहीं है।
कांग्रेस प्रत्याशी शशि सिंह ने बीजेपी प्रत्याशी चिंतामणि महाराज का पैर छूकर आशीर्वाद लिया। इस दृश्य को देख हर कोई आश्चर्यचकित रह गया। शशि सिंह के साथ पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव और पूर्व पीसीसी चीफ मोहन मारकम भी उपस्थित थे। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी चिंतामणि महाराज भी अपना नामांकन का एक सेट जमा करने पहुंचे थे। रास्ते मे कांग्रेस प्रत्याशी शशि सिंह से उनका सामना हो गया। तब भाजपा प्रत्याशी चिंतामणि महराज का शशि सिंह ने पैर छूकर आशीर्वाद लिया।
चिंतामणि ने शशि सिंह को दिया उज्जवल भविष्य का आशीर्वाद। इस दौरान दोनों प्रत्याशियों के बीच कुछ देर तक बातें भी चली. शशि सिंह ने इस दौरान कहा कि हम दोनों चुनाव लड़ रहे हैं तो महाराज जीत का आशीर्वाद कैसे देंगे. चिंतामणि महराज ने कहा कि, “मैं आपके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं.” बता दें कि इससे पहले विधानसभा चुनाव में दृश्य उल्टा था. बीजेपी प्रत्याशी ने कांग्रेस प्रत्याशी के पैर छुए थे. हालांकि इस बार कांग्रेस प्रत्याशी ने नामांकन फार्म जमा करने के दौरान बीजेपी प्रत्याशी का आशीर्वाद लिया है.
RELATED POSTS
View all