Live Khabar 24x7

Jaggi Murder Case : चिमन सिंह और विनोद राठौर ने किया सरेंडर, पांच दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से मिली ये राहत…

April 15, 2024 | by Nitesh Sharma

crime

 

रायपुर। Jaggi Murder Case : जग्गी हत्याकांड के आरोपी शूटर चिमन सिंह, विनोद राठौर ने न्यायाधीश पंकज सिन्हा की कोर्ट में सरेंडर किया है। वहीं हत्याकांड के पांच दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से सरेंडर पर राहत मिली है। इनमें याहया ढेबर, आरसी त्रिवेदी, एएस गिल, वी के पांडे और सूर्यकांत तिवारी है। इन्हें तीन सप्ताह बाद सरेंडर करना होगा।

Read More : CG Crime : बेटा ही निकला पिता का हत्यारा, बीच सड़क उतारा था मौत के घाट, जानें पूरा मामला

बता दे कि हत्या के 21 साल बाद हाईकोर्ट बिलासपुर ने निचली कोर्ट के आदेश को यथावत रखते हुए सभी दोषियों को आजीवन कारावास की सजा बरकरार रखा था। इनमें से एक विक्रम शर्मा बुलटू पाठक की मृत्यु हो गई है।

अन्य दोषियों चिमन सिंह, शिवेंद्र सिंह परिहार, फिरोज सिद्दीकी,विनोद सिंह राठौड़, राकेश कुमार शर्मा उर्फ बब्बू ,संजय सिंह कुशवाहा उर्फ चुन्नू ,रविंद्र सिंह उर्फ रवि राजू भदोरिया,नरसी शर्मा सत्येंद्र सिंह,विवेक सिंह भदोरिया,लाला भदोरिया सुनील गुप्ता ,अनिल पचौरी हरीश चंद्रा, सुरेश सिंह ,सूर्यकांत तिवारी, अविनाश उर्फ लल्लन सिंह ,जामबंद उर्फ बबलू,श्याम सुंदर उर्फ आनंद शर्मा ,विनोद सिंह उर्फ बादल, विश्वनाथ राजभर, अशोक सिंह भदोरिया, राकेश चंद्र त्रिवेदी के साथ अमरीक सिंह गिल, वी के पांडे (दोनों पुलिस अधिकारी) शामिल हैं।

नहीं बढ़ी सुरक्षा
पिछले सप्ताह हाईकोर्ट के फैसले के बाद पुत्र सतीश जग्गी और उनकी मां ने राज्य सरकार से सुरक्षा बढ़ाने की मांग की थी। लेकिन अब तक इस पर निर्णय नहीं हो पाया है। सतीश को केवल एक पीएसओ की सुरक्षा मिली हुई है। ।

RELATED POSTS

View all

view all