Share Market Closing : शेयर बाजार में कोहराम, Sensex 845 अंक की गिरावट के साथ बंद, निवेशकों को 4.94 लाख करोड़ रुपए का नुकसान
April 15, 2024 | by Nitesh Sharma
नई दिल्ली। Share Market Closing : कारोबारी हफ्ते के पहले दिन यानी सोमवार को शेयर बाजार में कोहराम छाया रहा। कारोबार के अंत में BSE का सेंसेक्स (Sensex) में 845.12 अंक यानी (1.14%) की गिरावट के साथ 73,399.78 अंकों पर बंद हुआ है। वहीं NSE का 50 शेयर वाला निफ्टी (Nifty) में 246.90 अंक यानी (1.10%) की बढ़त के साथ 22,272.50 के स्तर पर बंद हुआ है।
आज टॉप गेनर्स और लूजर्स के शेयर
सेंसेक्स की कंपनियों में विप्रो का शेयर सबसे ज्यादा 2.47% लुढ़क गया। साथ ही ICICI Bank, बजाज फिनसर्व, एलएंडटी, बजाज फाइनेंस, टाटा मोटर्स, टेक महिंद्रा, एचडीएफ़सी बैंक, एक्सिस बैंक, टीसीएस प्रमुख रूप से घाटे में रहे। सिर्फ नेस्ले इंडिया, मारुति और भारती एयरटेल के शेयर ही हरे निशान में बंद हुए।
Read More : Share Market Closing : शेयर बाजार में लौटी हरियाली, Sensex ने लगाईं 350 अंक की छलांग, जानें आज के टॉप लूजर्स और गेनर्स
निवेशकों को 4.94 लाख करोड़ रुपए का नुकसान
बीएसई लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज घटकर 394.73 लाख करोड़ रुपये पर आ गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी शुक्रवार 12 अप्रैल को 399.67 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 4.94 लाख करोड़ रुपये घटा है।
RELATED POSTS
View all