जरूरी सूचना : रामनवमी और महावीर जयंती पर मांस की बिक्री पर बैन, जारी हुआ आदेश…
April 15, 2024 | by Nitesh Sharma
रायपुर : नगर पालिक निगम रायपुर के सम्पूर्ण परिक्षेत्र में 17 अप्रैल को हिंदू धर्म के रामनवमी पर्व और 21 अप्रैल के महावीर जयंती पर मांस बिक्री पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा। इस संबंध में छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के आदेश के परिपालन में रायपुर नगर पालिक निगम के स्वास्थ्य विभाग की ओर से रामनवमी पर्व 17 अप्रेल 2024 बुधवार, महावीर जयंती पर्व 21 अप्रेल 2024 रविवार को रायपुर नगर पालिक निगम के सम्पूर्ण परिक्षेत्र में स्थित पशुवध गृह एवं समस्त मांस बिक्री दुकानों को बंद रखे जाने का आदेश जारी किया गया है।
रामनवमी पर्व दिनांक 17 अप्रेल 2024 बुधवार, महावीर जयंती पर्व दिनांक 21 अप्रेल 2024 रविवार को किसी भी दुकान में मांस बिक्री करते पाये जाने पर मांस जप्त करने की कार्यवाही की जायेगी और सम्बंधित व्यक्ति के विरूद्ध यथोचित कार्यवाही भी की जायेगी।
रामनवमी पर्व 17 अप्रेल 2024 बुधवार, महावीर जयंती पर्व दिनांक 21 अप्रेल 2024 रविवार को नगर पालिक निगम रायपुर के सभी जोन स्वास्थ्य अधिकारीगण, जोन स्वच्छता निरीक्षकगण मांस बिक्री पर छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के प्रतिबन्ध आदेश का परिपालन सुनिश्चित करवाने अपने -अपने सम्बंधित जोन क्षेत्रों में सतत पर्यवेक्षण करेंगे।
RELATED POSTS
View all