Live Khabar 24x7

CG News : बिलासपुर से श्री रामलला दर्शन करने निकले 1008 श्रद्धालु, डिप्टी सीएम अरुण साव ने दिखाई हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

April 17, 2024 | by Nitesh Sharma

CG News

बिलासपुर। CG News : बिलासपुर से आज आयोध्या में श्री रामलला के दर्शन के लिए 1008 श्रद्धालु का जत्था निकला है। पुलिस ग्राउंड से 20 बस और 15 कार में श्रद्धालु रवाना हुए हैं। डिप्टी सीएम अरुण साव ने हरी झंडी दिखाकर भक्तों को रवाना किया। यहां पुलिस ग्राउंड मैदान में आयोजित कार्यक्रम में अयोध्या के भगवान राम की प्रतिमा और गर्भ गृह की तरह झांकी तैयार की गई। एक बच्चे के मुख को काले रंग से सजाया गया, जिसमें रामलला की झलक देखने को मिली। जैसे अयोध्या में प्रतिमा है, उसी तरह की जीवंत झांकी यहां तैयार किया गया था।

डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ भगवान राम का ननिहाल है। 500 सालों के बाद भगवान राम के मंदिर का निर्माण हुआ है। छत्तीसगढ़ वासियों में रामलला के दर्शन के लिए बहुत उत्साह है। इसी उत्साह के साथ राम भक्त रामलला के दर्शन के लिए जा रहे हैं। इस मौके पर श्रद्धालु भगवा और पीले रंग के कपड़े पहने हुए थे, जिनमें भगवान श्री राम के दर्शन को लेकर उत्साह साफ नजर आ रहा था। सभी राम के जयकारे के साथ बस में सवार होकर अयोध्या भगवान श्री राम के दर्शन के लिए निकले।

RELATED POSTS

View all

view all