Live Khabar 24x7

CG Political : छत्तीसगढ़ के 2.8 लाख अनियमित कर्मचारियों ने BJP को दिया समर्थन, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव को लिखा पत्र, बोले- मोदी है तो मुमकिन है

April 17, 2024 | by Nitesh Sharma

रायपुर। CG Political : छत्तीसगढ़ के 2 लाख 80 हज़ार अनियमित कर्मचारियों ने भारतीय जनता पार्टी को अपना समर्थन देने का ऐलान किया है। इस संबंध में एक पत्र भी छत्तीसगढ़ संयुक्त अनियमित कर्मचारी महासंघ ने ज़ारी किया है। इधर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने अनियमित कर्मचारियों का आभार जताया है। सिंहदेव ने 2 लाख 80 हजार कर्मचारियों द्वारा भाजपा को समर्थन देने हेतु आभार जताते हुए कहा कि “भाजपा जो कहती है वो करती है।”

Read More : भाजपा को मिला 2 लाख 80 हजार कर्मचारियों का साथ, BJP प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने जताया आभार, कही ये बात

आज छत्तीसगढ़ संयुक्त अनियमित कर्मचारी महासंघ द्वारा प्रदेश के 2,80,000 अनियमित कर्मचारियों एवं उनके परिवार जनों ने भाजपा को अपना वोट देने के संबंध में समर्थन पत्र दिया। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की गारंटी एवं विष्णु सरकार के सुशासन पर अपना विश्वास जताने वाले अनियमित कर्मचारियों का आभार। निश्चित ही भाजपा ही देशवासियों की चिंता कर हर वर्ग को न्याय देने का काम करती है और करती रहेगी।”

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

RELATED POSTS

View all

view all