Live Khabar 24x7

CG Political : कांग्रेस को एक और बड़ा झटका, पूर्व विधायक शिशुपाल शोरी भाजपा में होंगे शामिल

April 18, 2024 | by Nitesh Sharma

BSP

 

कांकेर। CG Political : लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी में खलबली मची हुए। आए दिन कई नेता पार्टी का साथ छोड़ रहे हैं। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ से पूर्व विधायक, प्रदेश प्रवक्ता शिशुपाल शोरी ने भी कांग्रेस का साथ छोड़ दिया हैं। वे आज भाजपा में शामिल होंगे। आज रायपुर में सीएम विष्णुदेव साय की मौजूदगी में भाजपा ज्वाइन करेंगे।

Read More : CG Political : छत्तीसगढ़ के 2.8 लाख अनियमित कर्मचारियों ने BJP को दिया समर्थन, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव को लिखा पत्र, बोले- मोदी है तो मुमकिन है

शिशुपाल शोरी ने कांग्रेस छोड़ने की वजह पार्टी की खराब नीति और अनदेखी से आहत होकर भाजपा प्रवेश की कही बात, शिशुपाल ने बयान जारी कर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदेश को आदिवासी सीएम देकर आदिवासियों का मान बढ़ाया है।

शिशुपाल शोरी के साथ आज बालोद क्षेत्र से भी कांग्रेस के कई लोग भाजपा प्रवेश करने जा रहे हैं। शिशुपाल शोरी ने कहा कि कांग्रेस में 10 साल तक निष्ठा से कार्य करने के बाद भी पार्टी में उनकी अनदेखी होती रही। लेकिन अब वो मन बना चुके हैं कि आम जनता के हित में काम करने वाली भाजपा के साथ जाकर लोगों की सेवा करेंगे।

RELATED POSTS

View all

view all