अशोका बिरयानी में बड़ा हादसा, गटर साफ करने उतरे दो कर्मचारियों की दम घुटने से मौत, मैनेजर और कर्मचारियों ने पत्रकारों से की मारपीट
April 18, 2024 | by Nitesh Sharma

रायपुर। राजधानी रायपुर में आज (गुरुवार) बड़ा हादसा हुआ हैं। यहां के लाभंडी क्षेत्र के अशोका बिरयानी सेंटर का गटर साफ करने गए दो कर्मचारियों की मौत हो गई है। दोनों को गटर साफ़ के करने लिए नीचे उतारा गया था। कुछ देर बाद दोनों गटर में फस गए। दम घुटने की वजह से उनकी मौत हो गई है।
बताया जा रहा हैं घटना के बाद अशोका बिरयानी के मैनेजर और कर्मचारियों ने पत्रकारों से भी मारपीट की और उनके कैमरे तोड़ दिए। मिली जानकारी के अनुसार पत्रकार घटना के बाद कवरेज के लिए पहुंचे थे। लेकिन जवाब देने की बजाय अशोका बिरयानी के मैनेजर और कर्मचारियों की गुंडागर्दी पर उतर आये। पत्रकारों से मारपीट करते हुए उनके कैमरे तोड़ दिए हैं।
मृतकों की हुई पहचान
दोनों मृतकों में धमतरी जिले के खामहरिया इलाके के डेविड साहू पिता यशवंत राम उम्र 19 साल और जांजगीर जिले के खुटादरहा इलाके के नीलकुमार पटेल पिता जगदीश पटेल उम्र 30 साल हैं। मामले की जानकारी मिलते ही तेलीबांधा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। फिलहाल मौत का कारण अभी तक निकलकर सामने नहीं आया है। लेकिन गैस की वजह से जान गई होगी ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं।
RELATED POSTS
View all