Live Khabar 24x7

पोंजी घोटाले मामले में ED का बड़ा एक्शन, राज कुंद्रा की 97 करोड़ की सपंत्ति जब्त

April 19, 2024 | by Nitesh Sharma

 

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बिटकॉइन पोंजी घोटाले मामले में बड़ी कार्रवाई. ईडी ने राज कुंद्रा की 97 करोड़ की सपंत्ति जब्त कर ली है. इस संपत्ति में उनका एक फ्लैट भी है. जो शिल्पा शेट्टी के नाम है. ईडी के प्रॉपर्टी जब्त करने के बाद राज कुंद्रा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है. उनका ये क्रिप्टिक पोस्ट खूब वायरल हो रहा है.

राज कुंद्रा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर ये पोस्ट शेयर किया है. उन्होंने एक शेर की इमेज पोस्ट की है. जिसपर लिखा है-जब आप अपमानित महसूस करें तो शांत रहना सीखना एक अलग तरह की ग्रोथ है.’

हमें निष्पक्ष जांच पर भरोसा

ईडी के एक्शन के बाद राज कुंद्रा के टीम ने उनके वकील प्रशांत पाटिल का बयान भी शेयर किया था. पाटिल ने कहा था- हम कानून की उचित प्रक्रिया का पालन करेंगे और अपने क्लाइंट की लिबर्टी और प्रॉपर्टी की रक्षा के लिए प्रीवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के प्रावधानों के तहत निर्धारित जरूरी कदम उठाएंगे. मेरे क्लाइंट राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी के खिलाफ कोई मामला नहीं बनता है. हमें माननीय न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है. मेरा मानना ​​है कि जब हम ईडी के सामने अपना निष्पक्ष प्रतिनिधित्व करेंगे हैं, तो जांच एजेंसियां ​​भी हमें न्याय दे सकती हैं. हमें निष्पक्ष जांच पर भरोसा है. हम जरूरत पड़ने पर अधिकारियों के साथ सहयोग करने के लिए कमिटेड हैं.

RELATED POSTS

View all

view all