Live Khabar 24x7

CG School Holiday : छत्तीसगढ़ के स्कूलों में कल से गर्मी छुट्टी, शिक्षा विभाग ने आदेश किया जारी

April 21, 2024 | by Nitesh Sharma

 

रायपुर। CG School Holiday : छत्तीसगढ़ में तापमान तेजी से बढ़ रहा है। स्कूलों में भीषण गर्मी से बच्चों को राहत मिल गई है। कल से स्कूलों में गर्मी की छुट्टियों शुरू हो जाएगी। इसके लिए शिक्षा विभाग ने आदेश जारी किया है। 22 अप्रैल से 15 जून तक स्कूलों में गरमी की छुट्टी होगी। हालांकि ये छुट्टी सिर्फ छात्रों के लिए होगी शिक्षकों को छुट्टी नहीं मिलेगी।

हालांकि शिक्षा विभाग की तरफ से जारी इस आदेश के बाद शिक्षकों में निराशा है। शालेय शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र दुबे ने छात्रों के साथ-साथ शिक्षकों के लिए भी अवकाश की मांग की है।

कल से स्कूलों में गर्मी अवकाश का आदेश जारी

RELATED POSTS

View all

view all