CG Weather Update : प्रदेश के इन इलाकों में बारिश और ओला वृष्टि की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
April 22, 2024 | by Nitesh Sharma
रायपुर। CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में फिर मौसम ने करवट ली है। चिलचिलाती गर्मी से लोगों को राहत मिली है। सुबह से ही राजधानी में बदल छाए हुए हैं। इस बीच अब 11 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। जहां अगले तीन घंटों में बारिश की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन घंटे यानी के लिए बिलासपुर, मुंगेली, जांजगीर, रायगढ़, बलौदाबाजार, बेमेतरा, नारायणपुर, बीजापुर तथा दंतेवाड़ा जिलों में गरज चमक के साथ अंधड़ चलने एवं हल्की वर्षा की संभावना जताई गई है। वहीं राजनांदगांव तथा कबीरधाम जिलों में गरज चमक के साथ अंधड़ चलने, हल्की वर्षा होने एवं ओला वृष्टि की संभावना है ।
RELATED POSTS
View all