Live Khabar 24x7

Crime News : आपसी विवाद बना मौत का कारण, 3 अन्य घायल

April 23, 2024 | by livekhabar24x7.com

CG Crime

रायपुरCrime News : राजधानी रायपुर के बोरियाखुर्द इलाके से आपसी विवाद का मामला सामने आ रहा है. यहाँ रात्रि 10.30 बजे आपसी विवाद को लेकर आरोपी शुभम् गिरी, जयेश गिरी, रवि तोण्डे, सूरज नंदे ने संगम पैलेस के पास चाकू से आर्यन तोमर, शुभम् चंद्राकार, समीर साहू, सिद्धांत निषाद पर वार कर दिया
है. घटना में आर्यन तोमर की मृत्यु हो गई है. और शुभम् चंद्राकर, समीर साहू, रवि घायल हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए कुछ संदेहियों को हिरासत में ले ली है और पूछताछ कर रही है। जिनमें शुभम् गिरी संतोषी नगर मानसपुरम मोड़, जयेश गिरी अक्षत कॉलोनी बोरियाखुर्ड, रवि तोण्डे डुंडा मुझगहन, सूरज नंदे RDA कॉलोनी बोरियाखुर्द व एक नाबालिक शामिल है.

Read More : Crime News : पति करता था पत्नी के चरित्र पर शक, दो दिन तक पड़ोसी को पिलाई शराब, फिर सिर पर कुल्हाड़ी से मारकर उतारा मौत के घाट

Crime News : वही आर्यन तोमर का मर्ग क़ायम कर 302 भा द वि क़ायम किया जा रहा है. तथा 294,323, 506, 307, 34 भादवि का आरोपीयो के विरुद्ध क़ायम किया गया है. पुलिस अभी विवेचना में जुटी हुई है.

RELATED POSTS

View all

view all