Live Khabar 24x7

Dhoni Wedding Card : MSD के इस जबरे फैन ने पार की दीवानगी की सारी हदें, वेडिंग कार्ड पर अपनी जगह धोनी की फोटो छपवाई

June 4, 2023 | by livekhabar24x7.com

रायपुर। Dhoni Wedding Card : भारत में एमएस धोनी का हर कोई फैन है। हाल में खत्म हुए आईपीएल में भी एमएस धोनी की लोकप्रियता नजर आई है। फैंस अपने फेवरेट के लिए क्या कुछ नहीं कर जाते, कुछ उनके नाम की खुद के शरीर पर टैटू भी करवा लेते है। एक बार फिर धोनी के फैंस ने ऐसा कुछ कर दिया है, जिससे सोशल मीडिया पर वह चर्चा बन गई है।

क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के एक फैंस ने दीवानगी की सारी हदें पार कर दी है। फैन ने अपने शांडि के कार्ड पर अपनी तस्वीर की जगह धोनी की फोटो लगा दी है। धोनी की तस्वीर के साथ उनका नाम और जर्सी नंबर भी छपवाया है। अब सोशल मीडिया पर इस वेडिंग कार्ड तेजी से वायरल हो रहा है।

यह फैन कही और नहीं बल्कि छत्तीसगढ़ का रहने वाला है। प्रदेश के रायगढ़ जिले के मिलुपुरा गांव में दीपक पटेल नाम का शख्स रहता है। दीपक भी बचपन से क्रिकेट खेलता है और धोनी को अपना आयडल मानता है. वो गांव की क्रिकेट टीम का कप्तान भी है। दीपक ने खुलासा किया है कि उसने धोनी को देखकर ही कप्तानी की बारीकियां सीखी हैं और अपनी गांव की टीम को कई टूर्नामेंट में जीत दिलाई है। कई दोस्त उन्हें उनके गांव का धोनी तक बुलाते हैं। दीपक ने अपनी शादी का एक कार्ड चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान धोनी को भी भेजा है।

सोशल मीडिया पर कार्ड वायरल

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वेडिंग कार्ड में दोनों तरफ सीएसके कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की तस्वीर छपवाई गई है। इसके अलावा धोनी की जर्सी नंबर-7 भी नजर आ रहा है। वहीं, धोनी को चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस ने जो नाम दिया है, थाला वो भी इस कार्ड पर बड़े अक्षरों में लिखा गया है। इससे पहले भी कई फैन, अपनी शादी के कार्ड पर धोनी की तस्वीर प्रिंट करवा चुके हैं।

RELATED POSTS

View all

view all