Live Khabar 24x7

DJ बजाने से मना करने पर युवक ने किया सुसाइड, शादी घर में पसरा मातम

April 23, 2024 | by Nitesh Sharma

 

कोरबा। जिले में मामूली बात से नाराज युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। यहां जर्वे मड़वारानी में एक युवक को डीजे बजाने से रोक दिया गया। जिससे युवक ने आत्मघाती कदम उठा लिया। शादी घर में दुःखद घटना से मातम पसर गया है। उरगा पुलिस ने मामले में मर्ग कायम करने के साथ शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी मुताबिक, कोरबा जिला मुख्यालय से लगभग 24 किलोमीटर दूर जरवे मड़वारानी क्षेत्र में यह घटना हुई। यहां पर पटेल परिवार में वैवाहिक समारोह आयोजित था। इसके लिए तैयारी हो रही थी। घर से भाई की बारात जानी थी और दूसरे दिन बहन की बारात बाहर से आनी थी। जानकारी के अनुसार समारोह के लिए घर पर डीजे लगवाया गया था, देर रात तक डीजे बजाने पर घर के लोगों ने 18 वर्षी बद्रीनारायण पटेल को मना किया, जिस पर वह नाराज हो गया और आत्मघाती कदम उठा लिया।

पटेल परिवार के सदस्य रामलाल ने बताया कि सामान्य बात को लेकर कोई इस प्रकार की हरकत कर सकता है यह समझ से परे हैं। पुलिस ने सूचना प्राप्त होने पर 174 सीआरपीसी के तहत मर्ग कायम किया है और आगे जांच करने की बात कही है।

RELATED POSTS

View all

view all