Live Khabar 24x7

पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, फिर फांसी के फंदे पर लटकाया, ऐसे हुआ मामलें का खुलासा

April 23, 2024 | by Nitesh Sharma

 

गौरेला पेंड्रा मरवाही : पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। दरअसल दो दिन पहले युवक की फांसी पर लाश लटकी हुई मिली थी। इस मामलें में पुलिस ने मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। पूरा मामला पेंड्रा थाना क्षेत्र का है।

जहां दो दिन पहले पेंड्रा पुलिस को सूचना मिली कि मृतक लालचंद नायक अपने पनकोटा स्थित घर के बाड़ी में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। पुलिस ने जब शव देखा तो उसे स्थिति संदिग्ध लगी.क्योंकि शव जमीन पर पड़ा था। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम करवाया और अंतिम संस्कार के लिए भेज दिया।

पुलिस के मर्ग जांच के दौरान मृतक के शव का पीएम कराया गया और परिजनों के कथन लिए गए। जिसमें शक की सुई मृतक की पत्नी के ऊपर गई.पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर ने बताया कि युवक की मौत गला दबाने से हुई है। इसके बाद पुलिस ने मृतक की पत्नी दुर्गावती नायक से पूछताछ की। पहले तो दुर्गावती ने पुलिस को गुमराह किया। लेकिन बाद में जब पुलिस ने सख्ती दिखाई तो उसने सच कबूल लिया।

मृतक की पत्नी ने बताया कि दो साल पहले वो अपने प्रेमी कमलेश्वर उरांव के साथ भाग गई थी। डेढ़ साल साथ रहने के बाद वापस उसका पति अपने साथ उसे ले आया। लेकिन वो अपने पति से खुश नहीं थी। इसलिए पति को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया। घटना वाले दिन जब लालचंद अपने बाड़ी में सो रहा था तो उसी के गमछे से प्रेमी कमलेश्वर ने गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद उसके शव को पेड़ पर लटका दिया। जुर्म स्वीकार करने के बाद पुलिस ने आरोपी कमलेश्वर को बैकुंठपुर से अरेस्ट किया। इसके बाद दोनों को कोर्ट ने जेल भेज दिया।

RELATED POSTS

View all

view all