महादेव सट्टा एप मामले में EOW की कार्रवाई तेज, कोर्ट में कल सुनील दम्मानी, सतीश चंद्राकर और चंद्र भूषण वर्मा को करेगी पेश
April 24, 2024 | by Nitesh Sharma

रायपुर। महादेव सट्टा एप मामलें में EOW ने कार्रवाई तेज कर दी है। ईओडब्ल्यू ने कोर्ट में प्रोडक्शन वारंट याचिका दाखिल की है। जिसमें जेल में बंद आरोपी सुनील दम्मानी, सतीश चंद्राकर और चंद्र भूषण वर्मा को कोर्ट में पेश करने का निवेदन किया है। जिसपर कोर्ट ने याचिका को स्वीकार लिया है। अब कल यानी गुरुवार को तीनों आरोपी को पेश किया जाएगा। जहां EOW तीनों की रिमांड मांग सकती है।
RELATED POSTS
View all