Live Khabar 24x7

Accident : कैप्सूल वाहन ने पीछे से मारुती वैन को मारी टक्कर, हादसे में बेटे की मौत, पिता गंभीर रूप से घायल

April 25, 2024 | by Nitesh Sharma

 

सक्ति। Accident : जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया है। जिसमें एक बच्चे की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि अमलीडीह और भेड़ीकोना के बीच पुल के ऊपर कैप्सूल वाहन ने ओमनी वैन को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे मारुती वैन में सवार पिता गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं बेटे की हादसे में मौत हो गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक, ग्राम लालीमाटी का रहने वाला सुरेश कुमार खुटे अपने पुत्र रूपेंद्र खूटे के साथ ओमनी वैन में बैठकर डभरा में चल रहे रामनवमी मेले में जूस बेचने आया हुआ था। जिसके बाद वह बुधवार की रात्रि अपने बेटे रूपेंद्र को लेकर घर जाने किए निकला। इस दौरान रात्रि करीबन 2 बजे पिता पुत्र दोनो अमाकोनी और भेड़ीकोना पुल के पास पहुंचे थे। तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन के चालक ने ओमनी वेन को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे ओमनी वेन की परखच्चे उड़ गए।

वैन के अंदर बैठे बैठे पिता-पुत्र को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। जहां रूपेंद्र खूटे को जांच उपरांत डॉकटर ने मृतक घोषित किया। वहीं, पिता सुरेश कुमार खुटे की हालत गंभीर होने पर बिलासपुर रेफर किया गया है। घटना के कैप्सूल वाहन पुल के नीचे नदी में जा गिरा है। ड्राइवर का पता नही चल सका है।

RELATED POSTS

View all

view all