Live Khabar 24x7

शराब घोटाला मामला : कोर्ट ने त्रिलोक सिंह ढिल्ल्न को 2 मई तक EOW की हिरासत में भेजा, एपी त्रिपाठी 9 मई तक जेल में रहेंगे

April 25, 2024 | by Nitesh Sharma

रायपुर। छत्तीसगढ़ के शराब घोटाला मामलें में ईओडब्ल्यू ने आज त्रिलोक सिंह ढिल्ल्न को कोर्ट में पेश किया। जिसके बाद कोर्ट ने आरोपी त्रिलोक सिंह ढिल्ल्न को 2 मई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं अरुण पति त्रिपाठी को 9 मई तक न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। शराब घोटाला मामले में ईओडब्ल्यू ने शराब कारोबारी त्रिलोक सिंह ढिल्लन उर्फ पप्पू ढिल्लन को गिरफ्तार किया था।

गौरतलब है कि शराब घोटाला मामले में 2 दिन की न्यायिक रिमांड पूरी होने के बाद रिटायर्ड IAS अनिल टुटेजा को आज ED की स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया थ। जहां इस मामलें की सुनवाई दोपहर 3 बजे हुई थी। ईडी की ओर से पीएमएलए स्पेशल कोर्ट में दोपहर कोर्ट 14 टुटेजा की 14 दिन की रिमांड लेने की कोशिश की गई थी। जिसे कोर्ट ने सिर्फ 5 दिन तक ही मंजूर किया था।

RELATED POSTS

View all

view all