पूर्व विधायक देवती कर्मा के बंगले में चली गोली, आरक्षक की हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी
April 26, 2024 | by Nitesh Sharma

रायपुर। दंतेवाड़ा से विधायक रही देवती कर्मा के बंगले में गोली चली है। घटना में आरक्षक अजय सिंह की मौत हो गयी। प्रारंभिक जांच में सुरक्षा में लगे आरक्षक से दुर्घटनावश गोली चलने की जानकारी आयी है।
जानकारी के मुताबिक हथियारो की सफ़ाई के दौरान हादसा हुआ है। सूत्रों के मुताबिक APC के हथेली को पार कर दाहिने सीने में गोली जा लगी, जिससे उसकी मौत हो गयी। एक्सीडेंटल फायरिंग की आशंका फिलहाल बतायी जा रही है, मामले की जांच चल रही है।
RELATED POSTS
View all