Share Market Opening : तेजी के साथ शेयर बाजार की शुरुआत, Sensex 315 अंक ऊपर, Nifty पहुंचा 18,600 के पार
June 5, 2023 | by livekhabar24x7.com
मुंबई। Share Market Opening : कारोबारी हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार मकई मजबूत शुरुआत हुई है। शुरुआती ट्रेडिंग सेशन में सेंसेक्स करीब 315 अंक यानी (0.50%) की बढ़त के साथ 62,900 के लेवल तक पहुंचता दिखा। दूसरी ओर, निफ्टी भी 81.35 अंकों यानी (0.44%) की उछाल के साथ 18,615.45 के पार पहुंच गया है।
सोमवार को बाजार की मजबूती में मेटल, ऑटो और रियल्टी स्टॉक्स सबसे आगे हैं। इससे पहले 2 जून को सेंसेक्स 118 अंक उछलकर 62,547 के स्तर पर बंद हुआ था। वैश्विक मजबूती का असर आज घरेलू शेयर बाजार पर भी नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत तेजी के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में मामूली मुनाफावसूली भी हुई
RELATED POSTS
View all