Live Khabar 24x7

Actor Arrested : एक्टर साहिल खान को छत्तीसगढ़ से किया गया गिरफ्तार, लाए जा रहे मुंबई, आज ही होगी कोर्ट में पेशी

April 28, 2024 | by Nitesh Sharma

Actor Arrested

 

मुंबई। Actor Arrested : महादेव सट्टा एप मामलें की जांच की आंच कई मशहूर एक्टर्स तक जा पहुंची है। अब पुलिस ने एक्टर और फिटनेस इन्फ्लुएंसर साहिल खान (Sahil Khan) को बेटिंग एप के मामलें में गिरफ्तार कर लिया है। एक्टर साहिल को छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से अरेस्ट कर के मुंबई लाया जा रहा है। मुंबई पुलिस ने एप के प्रमोटर समेत 32 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और जुए की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। इन लोगों में अभिनेता साहिल खान का भी नाम है।

Actor Arrested : मुंबई पुलिस ने एसआईटी ने उन्हें हिरासत में ले लिया है। कुछ दिनों पहले एसआईटी (SIT) ने उनसे पूछताछ की थी। साहिल ने ‘स्टाइल’ और ‘एक्सक्यूज मी’ जैसी फिल्मों में बतौर अभिनेता काम किया है। इसके बाद वो एक फिटनेस एक्सपर्ट बन गए।

Read More : Drug Smuggler Arrested : जम्मू कश्मीर और पंजाब पुलिस को मिली बड़ी सफलता, ड्रग तस्कर को किया गिरफ्तार, 4.94 करोड़ रुपये नकद बरामद

Actor Arrested :  लोटस बुक 24/7 नामक वेबसाइट में भागीदार हैं साहिल

बता दें कि एक्टर ने जमानत के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया था। हालांकि, उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी गई। अभिनेता लोटस बुक 24/7 नामक एक सट्टेबाजी एप वेबसाइट में भागीदार हैं। यह महादेव सट्टेबाजी ऐप नेटवर्क का हिस्सा है।

RELATED POSTS

View all

view all