CG News : आसमान से बरसी आफत, बिजली गिरने से 6 साल की बच्ची की मौत, पिता गंभीर रूप से घायल
April 29, 2024 | by Nitesh Sharma

गरियाबंद। CG News : जिले से बड़ी खबर सामने आई हैं। बताया जा रहा हैं कि देवभोग में बड़ा हादसा हुआ है, यहां आकाशीय बिजली गिरने से पिता-पुत्री बुरी तरह से झुलस गए हैं। हादसे में पुत्री की मौके पर ही मौत हो गई है। पिता गंभीर रूप से घायल है, जिनका इलाज अस्पताल में जारी है।
Read More : CG News : कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने होम वोटिंग मतदान रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, ADM देवेन्द्र पटेल, नोडल अधिकारी बृजेश क्षत्रिय रहे मौजूद
मिली जानकारी के अनुसार देवभोग थाना क्षेत्र के लदरा गांव में सोमवार को बारिश के दौरान बिजली कड़कने लगी, तभी अचानक पिता चबी राम सोम और उसकी 6 वर्षीय बच्ची आरती सोम इसकी चपेट में आ गए, जिससे बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं हादसे की सुचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी, पुलिस ने बच्ची के शव और पिता को देवभोग अस्पताल भेजवाया, जहां पिता की हालत गंभीर बनी हुई है, जिसका इलाज जारी है।
RELATED POSTS
View all