अनिवार्य सेवानिवृत्त आईपीएस जीपी सिंह को बड़ी राहत, कैट ने किया बहाल
April 30, 2024 | by Nitesh Sharma
रायपुर। अनिवार्य सेवानिवृत्त आईपीएस जीपी सिंह को कैट से बड़ी राहत मिली है। कैट यानी केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण दिल्ली ने जीपी सिंह को बहाल कर दिया है। कैट ने चार हफ्तों के अंदर जीपी सिंह से जुड़े सभी मामलों को निराकृत कर बहाल करने का आदेश दिया है।
बता दें कि 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी जीपी सिंह को राज्य सरकार की अनुशंसा पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पिछली सरकार के कार्यकाल में बर्खास्त कर दिया था।
Read More : छत्तीसगढ़ की 70 लाख महिलाओं के लिए खुशखबरी, कल जारी होगी महतारी वंदन योजना की तीसरी किस्त
राजद्रोह सहित अन्य मामले है दर्ज
एक जुलाई 2021 को इओडब्लू एसीबी ने जीपी सिंह के खिलाफ दर्ज एफआईआर के आधार पर कार्रवाई शुरू की थी। उनपर आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया गया था।
रायपुर के सरकारी बंगले से लेकर ओड़िशा तक के उनके ठिकानों पर छापेमारी हुई थी। सरकारी बंगले में दस्तावेज मिले थे। जिसमें सरकार के खिलाफ साजिश जैसी बाते सामने आई थी।
इन दस्तावेजों के आधार पर रायपुर के कोतवाली थाने में जीपी सिंह के खिलाफ राजद्रोह का मामला भी दर्ज किया गया था। राजद्रोह के एफआईआर के कुछ हफ्तों बाद भिलाई के स्मृति नगर चौकी, सुपेला थाना में झूठे केस में फंसाने के नाम पर ब्लैकमेल करने का आरोप भी लगा था।
RELATED POSTS
View all