Live Khabar 24x7

Big Breaking : राधिका खेड़ा ने सुशील आनंद शुक्ला पर लगाया गंभीर आरोप, खम्हारडीह थाने में की शिकायत

May 1, 2024 | by Nitesh Sharma

CG Breaking

BIG BREAKING, livekhbar24x7

रायपुर। Big Breaking : इस वक्त की बड़ी खबर छत्तीसगढ़ के राजनीतिक गलियारों से हैं। बताया जा रहा है कि कांग्रेस की नेशनल मीडिया समन्वयक राधिका खेड़ा ने प्रदेश संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला पर गंभीर आरोप लगाया हैं। वहीं खम्हारडीह थाने में राधिका ने प्रदेश संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला पर दुर्व्यवहार की शिकायत की है।

Read More : Big Breaking : दिल्ली के कई स्कूलों को बम से उड़ाने का आया धमकी भरा मेल, मचा हड़कंप…

यह पूरा घटनाक्रम कल राजीव भवन में गुजरा। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दफ्तर राजीव भवन में राधिका खेड़ा स्थानीय नेताओं और प्रवक्ताओं के साथ मौजूद थीं, विवाद तभी हुआ। कांग्रेस पार्टी के मीडिया के काम में दखलअंदाजी को लेकर बहस हुई। तू-तू मैं-मैं इस कदर बढ़ी की राधिका खेड़ा रोने लगी।

कांग्रेस पार्टी सूत्रों ने बताया कि जब राधिका खेरा को प्रदेश कांग्रेस के नेताओं ने हड़काया तो, इसका वीडियो भी खेरा ने बना लिया। विवाद रुका नहीं और खेरा दफ्तर छोड़कर जाने को मजबूर हुईं। इसके बाद राधिका ने ट्वीटभी किया। जिसमे उन्होंने कहा कि – कौशल्या माता के मायके में बेटी सुरक्षित नहीं है। पुरुषवादी मानसिकता से ग्रसित लोग आज भी बेटियों को पैरों तले कुचलना चाह रहे हैं। करूंगी खुलासा …!!

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

RELATED POSTS

View all

view all