CM विष्णुदेव साय हुए श्रम दिवस पर श्रमिकों से रूबरू, साथ बैठकर खाया बोरे-बासी
May 1, 2024 | by Nitesh Sharma
रायपुर। CM विष्णुदेव साय आज श्रम दिवस के मौके पर राजधानी के गांधी मैदान पहुंचे। इस दौरान वो श्रमिकों से रूबरू हुए। जहां उन्होंने मजदूरों के साथ बैठकर बोरे-बासी खाया। वहीं मुख्यमंत्री ने श्रमिक दिवस की सभी श्रमिकों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि श्रमिकों के साथ भोजन करने का मौका मिला। यहां श्रमिकों को 5 रुपये में भरपेट भोजन मिलता है।
रमन सरकार के दौर से यह योजना शुरू हुई थी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बताया भारत सरकार में 2 साल लेबर मिनिस्टर के रूप में काम किया। मैं गांव का रहने वाला हूं, श्रमिकों की समस्या हम समझते हैं। इतना कोई नहीं समझ पाएगा। ये झोपड़ी में रहकर लोगों के लिए महल बनाते हैं। श्रमिकों को नमन करता हूं, हमारा विकास इन्हीं पर टिका है।
RELATED POSTS
View all