Live Khabar 24x7

Mahtari Vandan Yojna की तीसरी किस्त पर नया अपडेट, इस दिन खाते में ट्रांसफर होगी राशि

May 1, 2024 | by Nitesh Sharma

Mahtari Vandan Yojana

 

Mahtari Vandan Yojna, रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की फ्लैगशिप स्किम महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं को 1 हजार प्रतिमाह खाते में ट्रांसफर किए जा रहे है। अब इसकी तीसरी किस्त को लेकर महतरियों में उत्साह है। महतारी वंदन योजना की तीसरी किस्त को लेकर बड़ी अपडेट बताने जा रहे है। महीने की पहली तारीख को योजना की राशि अंतरित की जाती है। हालांकि इस बार राशि ट्रांसफर की तिथि में बदलाव हो गया है।

आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 70 लाख 12 हजार से अधिक महिलाओं के खाते में करीब 655 करोड़ रुपये ट्रांसफर करने वाले थे और इसकी तैयारी भी पूरी कर ली गई थी। हालांकि इस बीच सीएम विष्णुदेव साय ने वितरण किये जाने वाले राशि को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि महतारी वंदन योजना की तीसरी किस्त की राशि आज जारी नहीं होगी। महिलाओं के खाते में पैसे कल ट्रांसफर किये जाएंगे।

RELATED POSTS

View all

view all