Live Khabar 24x7

नक्सलियों के साथ जारी थी मुठभेड़, भालू ने अचानक किया अटैक, एक जवान घायल

May 1, 2024 | by Nitesh Sharma

 

नारायणपुर। नारायणपुर-कांकेर बॉर्डर पर मंगलवार को मुठभेड़ के दौरान एक जवान का सामना भालू से हो गया। जंगली भालू ने जवान पर हमला कर दिया। इस मुठभेड़ में जवानों ने 3 महिलाओं समेत 10 नक्सलियों को मार गिराया।

मिली जानकारी के अनुसार, गोलीबारी के दौरान कॉन्सटेबल मंगल मंडावी और उसके साथ जवान मोर्चा संभालने में लगे हुए थे। तभी अचानक पीछे से 3 भालू वहां आ पहुंचे। भालुओं की मौजूदगी को भांपते हुए उसके साथ वहां से भागने में कामयाब हो गए। जबकि मंगल मंडावी बांस के पेड़ों के बीच छिपने की कोशिश करने लगा लेकिन भालुओं ने उस पर हमला कर दिया और उसका पैर अपने दांतों से पकड़ लिया। भालू ने जवान का पैर काट लिया, जिसके बाद जवान ने डंडे से जवाबी हमला करते हुए भालुओं को भगाया।

\पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ खत्म होने के बाद जवान को टेकमेटा ले जाया गया। जहां प्रारंभिक इलाज के बाद उसे बुधवार सुबह हवाई मार्ग से नारायणपुर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां जवान का इलाज कराया जा रहा है। हालत सामान्य है।

RELATED POSTS

View all

view all