Live Khabar 24x7

मंत्री बृजमोहन अग्रवाल का जन्मदिवस आज, सीएम साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने दी बधाई

May 1, 2024 | by Nitesh Sharma

CM

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

रायपुर। वरिष्‍ठ मंत्री और लगातार 8वीं बार के विधायक बृजमोहन अग्रवाल आज अपना जन्‍मदिन मना रहे है। इस बीच छत्तीसगढ़ के मुख़्यमंत्री विष्णु देव साय सहित तमाम बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके दीर्घायु की कामना की। CM ने कहा कि मंत्रिमंडल के मेरे साथी, भाजपा परिवार के वरिष्ठ सदस्य बृजमोहन जी आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। प्रभु श्रीराम से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।

Read More : CM विष्णुदेव साय हुए श्रम दिवस पर श्रमिकों से रूबरू, साथ बैठकर खाया बोरे-बासी

इसी कड़ी में विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने भी बृजमोहन अग्रवाल को उन्हके जन्मदिन पर बधाई दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि- प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री और रायपुर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल को जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ जीवन और आगामी चुनाव में भारी मतों से जीत का आशीर्वाद प्रदान करें।

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

RELATED POSTS

View all

view all