Live Khabar 24x7

पुलिस और अर्धसैनिक बल ने रायगढ़, कोरिया में किया फ्लैग मार्च, लोगों को स्वतंत्र होकर वोट करने की अपील की

May 1, 2024 | by Nitesh Sharma

 

कोरिया। लोकसभा चरण के दो चरण के बाद तीसरे चरण के लिए 7 मई को मतदान होना है। जिसे शांतिपूर्व तरीके से सम्पन्न कराने के लिए रायदह और कोरिया में पुलिस और CISF के जवानों ने फ्लैग मार्च किया। सुरक्षाबलों ने नागरिकों को भय मुक्त होकर 7 मई को अधिक से अधिक मतदान करने का संदेश दिया।

जिला मुख्यालय रायगढ़ में कलेक्टर कार्तिकेया गोयल और पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल की अगुवाई में शहर के प्रमुख चौंक-चौराहों पर सुरक्षा बलों ने फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य जिले के नागरिकों को सुरक्षा का बोध कराना और असामाजिक तत्वों तक संदेश पहुंचाना है कि शांति व्यवस्था को प्रभावित करने की हिमाकत न करें। जिले में शांतिपूर्ण चुनाव सम्पन्न कराने जिला प्रशासन, पुलिस व पैरामिलिट्री फोर्स पूरी तरह मुस्तैद है।

स्वतंत्र होकर वोट की अपील

फ्लैग मार्च में जिले के सभी थाना क्षेत्रों अंतर्गत राजपत्रित पुलिस अधिकारियों व थाना/चौकी प्रभारी शामिल हुए। उनके साथ अर्धसैनिक बलों के जवानों ने भी साथ शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में पैदल फ्लैग मार्च निकाला। पुलिस अधिकारियों ने फ्लैग मार्च दौरान नागरिकों को भय मुक्त होकर 7 मई को मतदान करने का संदेश दिया। जिले में अर्धसैनिक बलों की कंपनियों के आने का सिलसिला जारी है। जवानों के ठहरने हेतु अलग-अलग थाना क्षेत्र में व्यवस्था की गई है।

कोरिया पुलिस ने भी निकाला फ्लैग मार्च

छत्तीसगढ़ के कोरिया और सोनहत क्षेत्र में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर होने वाले मतदान को लेकर पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। चुनाव को निष्पक्ष औैर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर कोरिया पुलिस दिन-रात अवैध कार्य में लिप्त अपराओधियों की धरपकड़ कर रही है. शहर में शांति व्यवस्था को कायम रखने के लिए मंगलवार को पुलिस ने फ्लैग मार्च के जरिए लोगों को भय मुक्त होकर वोटिंग करने का संदेश दिया.

 

RELATED POSTS

View all

view all