कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी का आज आ रही छत्तीसगढ़, कोरबा लोकसभा के चिरमिरी में करेंगी जनसभा
May 2, 2024 | by Nitesh Sharma

रायपुर। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण का मतदान 7 मई को होना हैं। जिसके लिए सभी राजनीतिक दल जोर-शोर से प्रचार करने में जुटी हुई हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस की स्टार प्रचारक व महासचिव प्रियंका वाड्रा कोरबा लोकसभा प्रत्याशी के पक्ष में आमसभा लेंगी।
Read More : Priyanka Gandhi CG Visit : प्रियंका गांधी के छत्तीसगढ़ दौरे की तारीख में हुआ बदलाव, अब इस दिन कांकेर और राजनांदगांव लोकसभा सीटों में भरेंगी हुंकार
प्रियंका गाँधी आज सुबह 11:45 पर बिलासपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगी। वहां से रवाना होकर 12:30 बजे चिरमिरी में आयोजित सभा में शामिल होंगी। दोपहर 12.30 से 1.30 बजे तक चुनावी सभा को संबोधित करेंगी।वे इसके बाद1.35 पर कोरबा से बिलासपुर के लिए रवाना होंगी और दोपहर दो बजे बिलासपुर से मध्य प्रदेश दौरे के लिए रवाना हो जाएंगी।
RELATED POSTS
View all