Live Khabar 24x7

कलेक्टर डॉ गौरव सिंह पहुंचे शादी घर, दूल्हे और परिवार से की मतदान करने की अपील

May 2, 2024 | by Nitesh Sharma

 

रायपुर। छत्तसीगढ़ में लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियां जोरों पर है। शत प्रतिशत मतदान के लिए कलेक्टर द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। दरअसल लोकसभा चुनाव के बीच राजधानी रायपुर के कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह (Collector Dr. Gaurav Singh) ने मतदान करने के लिए बस्ती के सभी लोगों से आग्रह किया हैं। जानकारी के मुताबिक रायपुर कलेक्टर एक शादी घर में पहुचें हुए थे।

इस दौरान उन्होंने दूल्हे को मतदान के लिए निमंत्रण पत्र देते हुए मतदान करने की अपील की हैं। इसके साथ ही उन्होंने उनके परिवार के सदस्यों को भी मतदान के लिए प्रेरित किया। जानकारी के मुताबिक यह अभियान 7 मई को होने वाले लोकसभा के लिए किया जा रही हैं। इसके साथ ही जिला प्रशासन के द्वारा यह अभियान 2 से 5 मई तक चलाया जाएगा।

RELATED POSTS

View all

view all