Live Khabar 24x7

चुनाव ड्यूटी में बरती लापरवाही, 47 अधिकारी-कर्मचारियों को नोटिस जारी

May 2, 2024 | by Nitesh Sharma

 

खैरागढ़। लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों पर जिला निर्वाचन आयोग ने सख्ती बरती है। 47 अधिकारी-कर्मचारी को नोटिस जारी किया गया हैं। जिनसे 24 घंटे के भीतर जवाब मांगा गया है। वहीं उचित जवाब नहीं मिलने पर निर्वाचन आयोग के गाइडलाइन के अनुसार सभी अधिकारी और कर्मचारियों पर कार्रवाई भी की जाएगी।

अपर कलेक्टर प्रेम कुमार पटेल द्वारा चुनाव ड्यूटी लापरवाही करने वाले खैरागढ़ जिले के 47 अधिकारी – कर्मचारियों को नोटिस जारी किया गया है। जिसमें विभिन्न विभागों में कार्यरत अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लोकसभा आम निर्वाचन-2024 के लिए मतदान दल में लगाई गई थी।

इस दौरान सभी को विधिवत तीन चरणों में प्रशिक्षण दिया किया गया था। लेकिन मतदान के एक दिन पूर्व 25 अप्रैल की सुबह मतदान दल के कुछ अधिकारी-कर्मचारियों ने रवानगी के समय ही स्वास्थ्य खराब और अन्य कारणों से मतदान ड्यूटी पर जाने से इंकार कर दिया गया था। इसके बाद रिवर्ज मतदान दल के अधिकारी और कर्मचारियों की व्यवस्था करते हुए देरी से मतदान दलों को रवाना किया गया था।

अब बिना पूर्व सुचना के चुनाव ड्यूटी पर नहीं जाने वाले अधिकारी – कर्मचारियों पर जिला निर्वाचन विभाग द्वारा सख्ती दिखाते हुए सभी को नोटिस जारी किया गया। नोटिस में चुनाव ड्यूटी में नहीं जाने का स्पष्ट कारण बताने और ऐसा नहीं करने पर नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। जिससे समस्त अधिकारी -कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

RELATED POSTS

View all

view all