अमेठी में कल कांग्रेस का रोड शो, शहर में राहुल गांधी के लगे पोस्टर, क्या RAGA यहां से लड़ने जा रहे चुनाव?
May 2, 2024 | by Nitesh Sharma
अमेठी। कांग्रेस आज अमेठी लोकसभा से अपने उम्मीदवार का नाम घोषित कर सकती है। इसकी दस्तक शहर में लग रहे पोस्टर ने दी है। राहुल गांधी वायनाड से चुनाव लड़ रहे है। वहीं अमेठी और वायनाड से पिछली बार चुनाव लड़ा था। जिसमें स्मृति ईरानी ने पटखनी दी थी। कांग्रेस प्रत्याशियों की लिस्ट में वायनाड से राहुल गांधी का नाम आया, जिसके बाद उनके अमेठी से चुनाव लड़ने के कयास लगाए जा रहे है।
सूत्रों के मुताबिक, आज शाम एक बैठक में कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे ने दोनों को चुनाव लड़ने का सुझाव दिया और अंतिम निर्णय उन पर छोड़ दिया। ऐसा माना जा रहा है कि उम्मीद है कि दोनों नेता आज रात तक अपना फैसला सामने रख देंगे। सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा है कि कांग्रेस का गढ़ रही इन दोनों सीटों से अगर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी चुनाव नहीं लड़ेंगे तो कार्यकर्ताओं और सहयोगी पार्टियों के बीच अच्छा संदेश नहीं जाएगा और इसका असर पूरे देश में जाएगा।
तीन बार जीते, 1 में मिली हार
लोकसभा चुनाव-2019 में राहुल गांधी को अमेठी में बीजेपी की स्मृति ईरानी ने हरा दिया था। इससे पहले वह 2004, 2009 और 2014 में इस सीट से जीतकर संसद पहुंचे थे।
RELATED POSTS
View all