Suicide : हेड कांस्टेबल ने फांसी लगाकर दे दी जान, मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी…
May 4, 2024 | by Nitesh Sharma

बिलासपुर। Suicide : जिले से बड़ी खबर सामने आई हैं। यहां हेड कांस्टेबल ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी है। मिली जानकारी के अनुसार प्रधान आरक्षक घर से कुछ दूर स्थित पेड़ में फंदा बनाकर फांसी लगा ली।
मृतक हेड़ कांस्टेबल का नाम लखन मेश्राम था और सरकंडा थाने में पदस्थ थे। वे गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के निवासी थे। बताया गया कि हेड कांस्टेबल लखन मेश्राम (55 वर्ष) थाने से काम कर घर लौटे थे। रात में जब सभी सो गये थे, इसी दौरान लखन मेश्राम उठे और कहीं चले गये। रात में जब परिजनों की नींद खुली तो देखा कि वो अपने बिस्तर में नहीं। इसके बाद थाने में काॅल किया गया। लेकिन वहां भी वो नहीं थे। इधर पुलिस को सूचना मिलते सुबह हेड कांस्टेबल के घर पहुंची और उसकी तलाश शुरू की गई।
Read More : Suicide : कोटा से आई एक और बुरी खबर, NEET कोचिंग कर रही छात्रा ने की आत्महत्या
तलाशी के दौरान शुक्रवार की सुबह उनका शव घर से कुछ दूरी पर एक पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बताया गया कि लखन मेश्राम बहुत ही शांत और सरल स्वभाव के व्यक्ति थे। फिलहाल, इस पूरे मामले में पुलिस जांच कर रही है।
RELATED POSTS
View all