Live Khabar 24x7

Lok Sabha Election 2024: प्रदेश के 7 लोकसभा क्षेत्रों में मतदान कल, आज सुबह से मतदान दल को सामग्री वितरण का कार्य जारी

May 6, 2024 | by Nitesh Sharma

election

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

रायपुर। Lok Sabha Election 2024 : प्रदेश के 7 लोकसभा सीटों में कल मतदान किया जाएगा। जिसके लिए आज मतदान दलों को सुबह 6.30 बजे से सामग्री वितरण प्रारंभ कर दिया गया। बतया गया कि प्रत्येक विधानसभा के दलों के लिए स्ट्रॉन्ग रूम से सामग्री निकालकर वितरण के लिए रूट निर्धारित किया गया है, जो कि सीसीटीवी की निगरानी में है। विधानसभावार मतदान दलों को सामग्री प्रदान करने हेतु अलग-अलग काउंटर बनाए गए हैं। जिस पर काउंटर वार मतदान केंद्रों की जानकारी फ्लेक्स से प्रदर्शित की गई है।

Read More : Loksabha Election 2024 : तीसरे चरण के मतदान के लिए थमा चुनावी शोरगुल, अब उम्मीदवार करेंगे डोर टू डोर जनसंपर्क

भीषण गर्मी के मद्देनजर परिसर में पर्याप्त संख्या में कूलर और पंखे लगाए गए है। वही मतदान दलों की सुविधा हेतु अनाउंसमेंट की व्यवस्था के साथ ही कर्मचारियों के लिए पेयजल और ओआरएस की व्यवस्था हर विधानसभा के लिए बने काउंटर में पृथक से किया गया है।

बता दे कि तीसरे चरण में रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, सरगुजा, जांजगीर-चांपा, कोरबा, रायगढ़ में 168 प्रत्याशी मैदान में हैं। तीसरे चरण के कुल प्रत्याशियों में 142 पुरुष व 26 महिला प्रत्याशी शामिल हैं। राज्य के 15,701 मतदान केंद्रों में तीसरे चरण का चुनाव होगा। इसमें 114 सहायक मतदान केंद्र शामिल हैं। दूसरे चरण के चुनाव के लिए कुल 6,567 मतदान केंद्र चिन्हित हैं।

RELATED POSTS

View all

view all