Live Khabar 24x7

राधिका खेड़ा पर भूपेश बघेल ने साधा निशाना, बोले- बीजेपी जॉइन की डील कितने में हुई हैं ये बताएं

May 7, 2024 | by Nitesh Sharma

CG Political

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

रायपुर। कांग्रेस से इस्तीफ़ा देने के बाद आज राधिका खेड़ा ने भाजपा ज्वाइन कर लिया। इस पर पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि डील तो हुई है और कितने की डील हुई है ये राधिका खेड़ा बताएं।

Read More : राधिका खेड़ा BJP में होंगी शामिल! विवाद के बाद कांग्रेस से दिया था इस्तीफा

बता दें कि कुछ दिन पहले कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता रही राधिका खेड़ा के साथ संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला के साथ बहसबाजी हुई थी। जिसके बाद सियासी गलियारे में जमकर बवाल हुआ। उसके बाद पार्टी से इस्तीफा देकर राधिका खेड़ा ने सोमवार को सुशील आनंद शुक्ला समेत कांग्रेस के अन्य नेताओं पर गंभीर आरोप लगाया था। वहीं आज राधिका भाजपा में शामिल हो गई।

RELATED POSTS

View all

view all