Live Khabar 24x7

रंगभेदी टिपण्णी पड़ी भारी, सैम पित्रोदा ने ओवरसीज कांग्रेस अध्यक्ष के पद से दिया इस्तीफा

May 8, 2024 | by Nitesh Sharma

 

नई दिल्ली। ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने पद से इस्तीफा दे दिया है। रंगभेदी टिप्पणी के बीच ये फैसला सामने आया है। वहीं कांग्रेस ने भी इस्तीफे को तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया है। सैम पित्रोदा की टिप्पणियों की वजह से कांग्रेस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित सत्तारूढ़ भाजपा हमलावर था।

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने पित्रोदा के इस्तीफे को लेकर एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए जानकारी दी। रमेश ने एक्स पर लिखा है कि ” सैम पित्रोदा ने अपनी मर्जी से इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पर से इस्तीफा देने का फैसला किया है। कांग्रेस अध्यक्ष ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर दिया है।

PM मोदी ने साधा था निशाना

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सैम पित्रोदा के विवादित बयानों को कांग्रेस की ‘विभाजनकारी मानसिकता’ करार दिया था। साथ ही सवाल किया था कि क्या तमिल संस्कृति व गौरव के लिए डीएमके अपने सहयोगी पार्टी (कांग्रेस) से नाता तोड़ेगी? पीएम मोदी ने कहा था,

एक बड़े नेता ने कांग्रेस की विभाजनकारी मानसिकता प्रदर्शित की है। गांधी परिवार के करीबी और शहजादे के सबसे बड़े सलाहकार ने जो कहा वह बहुत शर्मनाक है। कांग्रेस को लगता है कि पूर्वोत्तर भारत के लोग चीन के लोगों की तरह दिखते हैं। क्या देश इस तरह की चीजों को स्वीकार कर सकता है? कांग्रेस को लगता है कि दक्षिण के लोग अफ्रीकियों की तरह दिखते हैं, क्या वे इसे स्वीकार करेंगे?

RELATED POSTS

View all

view all