Shailendra Dhruv Passed Away : एक दिन के कलेक्टर रहे शैलेंद्र ध्रुव का निधन, प्रोजेरिया बीमारी से थे पीड़ित
June 6, 2023 | by livekhabar24x7.com
गरियाबंद। Shailendra Dhruv Passed Away : छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से इस वक्त की बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां 1 दिन के कलेक्टर रहे शैलेंद्र ध्रुव का निधन हो गया है। लाइलाज प्रोजेरिया बीमारी से ग्रसित थे। इस बिमारी के कारण बचपन में ही उनका शरीर बुजुर्गों जैसा हो गया था।
उनसे जब पूछा गया था कि उनका सपना क्या है तो उन्होंने बताया था कि उनको कलेक्टर बनना है। इसके बाद उनके इस सपने को पूरा करते हुए राज्य शासन ने 2 साल पहले उन्हें एक दिन का कलेक्टर बनाया था। इतना ही नहीं सीएम भूपेश बघेल ने उन्हें अपने निवास में आमंत्रित कर उनके साथ भोजन भी किया था।
RELATED POSTS
View all