Live Khabar 24x7

मर्डर मिस्ट्री का हुआ खुलासा, पति ने ही पत्नी को उतारा था मौत के घाट, पुलिस ने 24 घंटे में आरोपी को किया गिरफ्तार

May 9, 2024 | by Nitesh Sharma

CG News

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

धमतरी। जिले के ग्राम मेचका में चरित्र शंका को लेकर पति ने पत्नी की हत्या कर दी। थाना मेचका पुलिस ने आरोपी को 24 घंटे में गिरफ्तार कर लिया है। बता दे कि 6 मई को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया गया था कि घर में सोयी महिला की मौत हो गई हैं। मृतका के सिर पर चोट के निशान थे। जिसके बाद पुलिस ने पति गुंजलाल नेताम से पूछताछ की।

Read More : Crime : पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 1904 KG अफीम किया जब्त, कीमत 19 लाख से भी अधिक

गुंजलाल ने बताया कि, रात को शकुन्तला शराब के नशे में दरवाजा से टकराने से कमर एंव सिर में चोट आना बताया है। जिसके बाद पुलिस ने रिपोर्ट पर मर्ग कमांक 01/24 कायम कर शव जांच पंचनामा कार्यवाही में लिया गया।

मेचका पुलिस द्वारा तत्काल जांच के दौरान घटनास्थल निरीक्षण व शव पंचनामा कार्यवाही कर मृतिका के शव का पोस्टमार्टम कराया गया, मृतिका की मृत्यु संदेहास्पद होने पर पीएम कर्ता डॉक्टर राहूल सोनकर से शॉर्ट पीएम रिपोर्ट एवं सम्पूर्ण मर्ग जांच मौका निरीक्षण,शव पंचनामा, घटनास्थल से जप्त भौतिक साक्ष्य,परिस्थिति जन्य साक्ष्य परिजनों के कथन एंव शॉर्ट पीएम रिपोर्ट के आधार पर मृतिका शकुन्तला नेताम की हत्या होना व आरोपी गुंजलाल नेताम द्वारा हत्या करना पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने पर आरोपी गुंजलाल नेताम के विरूद्ध थाना मेचका में अपराध कमांक 04/24 धारा 302 भादवि.के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

RELATED POSTS

View all

view all