Live Khabar 24x7

Horoscope Today 11 May 2024 : पढ़े सभी 12 राशियों का राशिफल…

May 11, 2024 | by Nitesh Sharma

Horoscope Today
Horoscope Today
Horoscope Today

रायपुर। Horoscope Today 11 May 2024 : राशिफल के अनुसार, आज यानी 11 मई 2024, शनिवार का दिन का सभी राशियों के लिए मिलाजुला रह सकता है। आज कुछ राशियों का अपने परिवार के साथ अच्छा समय निकलेगा, तो वहीं कुछ जातकों की अपनेमित्रों से अनबन भी हो सकती है। पढ़े सभी 12 राशियों का राशिफल…

मेष राशि- पराक्रमी बने रहेंगे। व्यावसायिक स्थिति सुदृढ़ होगी। स्वास्थ्य पहले की ही तरह थोड़ा नरम-गरम चल रहा है। प्रेम, संतान बहुत अच्छी स्थिति में। व्यापार भी बहुत अच्छा चल रहा है। हरी वस्तु का दान करना आपके लिए शुभ होगा।

वृषभ राशि- सरकारी तंत्र से पंगेबाजी मत करिएगा। प्रेम में दूरी है। संतान से भी थोड़ी दूरी है। धन का आगमन बढ़ेगा लेकिन निवेश मत करिएगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि- खर्च की अधिकता रहेगी लेकिन एक ऊर्जा का आपमें संचार हो रहा है जो आपको आकर्षक बनाएगा। जरुरत के हिसाब से वस्तुएं जीवन में उपलब्ध होंगी। स्वास्थ्य पहले से बेहतर है। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार भी बहुत अच्छा है। पीली वस्तु का दान करें और भगवान विष्णु को प्रणाम करें।

Read More : Horoscope Today 10 May 2024 : पढ़े सभी 12 राशियों का राशिफल…

कर्क राशि- खर्च की अधिकता रहेगी। मन परेशान रहेगा। स्वास्थ्य के मामले में भी थोड़ा परेशान रहेंगे। प्रेम, संतान की स्थिति भी बहुत अच्छी नहीं है। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी मध्यम समय है। काली वस्तु का दान करें और लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- आय के नवीन स्तोत्र बनेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार बहुत अच्छा। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। स्वास्थ्य में सुधार हो चुका है। प्रेम, संतान की स्थिति बहुत अच्छी है। व्यापार बहुत अच्छा है। हरी वस्तु पास रखना आपके लिए शुभ होगा।

तुला राशि- परिस्थितियां अनुकूल हो चुकी हैं। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। यात्रा का योग बनेगा। गणेश जी को प्रणाम करते रहें।

वृश्चिक राशि- चोट-चपेट लग सकती है। संभलकर रहें। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। हरी वस्तु का दान करें और गणेश जी को प्रणाम करें।

धनु राशि- जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी रहेगी। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात संभव है। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा। बहुत आनंददायक जीवन रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। कार्यों की विघ्न-बाधा खत्म होगी। स्वास्थ्य नरम-गरम। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- भावुक होकर कोई निर्णय मत लीजिएगा। बच्चों की सेहत पर ध्यान रखें। स्वास्थ्य ठीक-ठाक। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार बहुत अच्छा। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- स्वास्थ्य बहुत अच्छा नहीं चल रहा है। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी होगी लेकिन गृह-कलह भी संभव है। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार भी अच्छा। शिवजी को प्रणाम करें, उनका जलाभिषेक करें। शुभ होगा।

RELATED POSTS

View all

view all