Live Khabar 24x7

CG News : पीडिया मुठभेड़ में मारे गए 12 नक्सलियों पर था 31 लाख का इनाम, सभी की हुई शिनाख्ती…

May 11, 2024 | by Nitesh Sharma

CG News

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

बीजापुर। CG News : पीडिया के जंगलो में कल हुए नक्सली मुठभेड़ में जवानों को बड़ी सफलता मिली है। जवानों ने संयुक्त रुप से कार्रवाई करते हुए 12 नक्सलियों को मार गिराया है।

बता दे कि इन सभी नक्सली पर 31 लाख का इनाम था, मारे गए सभी नक्सलियों की शिनाख्त हो चुकी है। यह मुठभेड़ तक़रीबन 12 घंटे तक चली, जिसमें दो जवान भी घायल हुए हैं।

Read More : CG News : नई भर्ती से पहले अब वित्त विभाग की अनुमति जरूरी, जारी हुआ आदेश

मिली जानकारी के अनुसार, सुरक्षाबलों से सूचना मिली कि, पीडिया के जंगलो में नक्सली भारी मात्रा में मौजूद हैं। सूचना मिलते ही इन 6 टीमों के जवानों को पीडिया रवाना कर दिया गया। जहां नक्सलियों के बड़े नेता मौजूद थे, जिसके बाद दोनों तरफ जमकर गोलीबारी हुई। इस गोलीबारी में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब देते हुए 12 नक्सलियों को मार गिराया। मारे गए नक्सलियों पर 31 लाख का इनाम था। फिलहाल सभी शिनाख्त हो चुकी है।

RELATED POSTS

View all

view all