CG Breaking : पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, जवानों ने एक नक्सली को किया ढेर…
May 11, 2024 | by Nitesh Sharma

धमतरी। CG Breaking : जिले से बड़ी खबर सामने आई हैं। जहां पुलिस और नक्सलियों के मुठभेड़ हुई है। बताया जा रहा है कि यहां नगरी थाना क्षेत्र में भैंसामुड़ा के जंगल में जवानों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई है।
जानकारी के अनुसार इस मुठभेड़ में जवानों ने एक नक्सली को मार गिराया है। वहीं जवानों ने मौके से नक्सली सामाग्री और साहित्य सहित अन्य सामग्री बरामद किया है।
Read More : CG Breaking : उद्यानिकी विश्वविद्यालय के कुलपति बर्खास्त, राजभवन से जारी हुआ आदेश, डॉ अलंग ने लिया चार्ज
मिली जानकारी के अनुसार नगरी थाना इलाक़े के भैंसामुड़ा के जंगल में मैनपुर नुआपाड़ा संयुक्त डिवीजन के माओवादियों की मौजूदगी की सूचना जवानों को मिली थी, जिसके बाद धमतरी, नगरी डीआरजी और गरियाबंद की संयुक्त टीम एंटी नक्सल ऑपरेशन पर निकली थी, उसी दौरान नक्सलियों और जवानों के बीच मुठभेड़ हुआ, इस एनकाउंटर में जवानों ने एक नक्सली को ढेर कर दिया है।
RELATED POSTS
View all