Live Khabar 24x7

Horoscope Today 13 May 2024 : पढ़े सभी 12 राशियों का राशिफल…

May 13, 2024 | by Nitesh Sharma

Horoscope Today
Horoscope Today
Horoscope Today

रायपुर। Horoscope Today 13 May 2024 : आज यानी 13 मई का दिन सभी राशियों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। न्याय के देवता शनि देव के नक्षत्र परिवर्तन से कई राशि के जातकों को आज धन लाभ हो सकता है। कई राशि के जातकों के कारोबार में तेजी आ सकती है। पढ़े सभी 12 राशियों का राशिफल…

मेष राशि- भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी का योग बन रहा है। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम है। प्रेम, संतान बहुत अच्छा है। व्यापार भी बहुत अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

वृषभ राशि- व्यापारिक स्थिति बहुत अच्छी है। अपनों का साथ है। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम, संतान की स्थिति सुधार की तरफ। व्यापार भी बहुत अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

Read More : Horoscope Today : पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल….

मेष राशि में बुध का आगमन इन राशियों के लिए शुभ, आने वाले 18 दिनों तक ये राशि वाले हर कार्य में होंगे सफल

मिथुन राशि- धन का आगमन होगा। कुटुंब में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम, संतान का साथ होगा। बस निवेश करने से बचें। हरी वस्तु पास रखना शुभ होगा।

कर्क राशि- आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। जरुरत के हिसाब से वस्तुएं जीवन में उपलब्ध होंगी। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम, संतान मध्यम है। व्यापार आपका अच्छा चल रहा है। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- मन व्याकुल रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा है लेकिन मानसिक स्वास्थ्य अच्छा नहीं है। थोड़ा सर दर्द, नेत्र पीड़ा भी संभव है। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। सूर्य को जल देते रहें।

कन्या राशि- आय के नवीन स्तोत्र बनेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा। हरी वस्तु पास रखें।

तुला राशि- न्यायालय में आपकी जीत होगी। कोर्ट-कचहरी में विजय। पिता का साथ। राजनीतिक लाभ। स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम,संतान अच्छा। व्यापार बहुत अच्छा। हरी वस्तु पास रखें।

वृश्चिक राशि- भाग्य साथ देगा। यात्रा का योग बनेगा। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। लाल वस्तु पास रखें।

धनु राशि- परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। बचकर पार करें। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम,संतान भी अच्छा नहीं है। व्यापार मध्यम रहेगा। लाल वस्तु पास रखें और बजरंगबली को प्रणाम करें।

मकर राशि- जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। कार्यों में विघ्न-बाधा आएगी लेकिन खत्म हो जाएगी। स्वास्थ्य नरम-गरम। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। शिवजी को प्रणाम करते रहें।

मीन राशि- भावुकता में आकर कोई निर्णय मत लीजिएगा। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं से बचें। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें। शुभ होगा।

RELATED POSTS

View all

view all