CBSE के 10वीं और 12वीं परीक्षा के नतीजे जारी, CM विष्णु देव साय ने उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को दी शुभकामनाएं
May 13, 2024 | by Nitesh Sharma
रायपुर। CBSE के 10वीं और 12वीं के परीक्षा के नतीजे आज जारी हो गए हैं। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उत्तीर्ण विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने अपने X पर लिखा, सीबीएसई के 10वीं और 12वीं परीक्षा के नतीजे घोषित हुए हैं। यह हर्ष का विषय है कि 12वीं में 87.98 प्रतिशत परीक्षाफल रहा। सभी उत्तीर्ण विद्यार्थियों को बहुत-बहुत बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं। जिन छात्र-छात्राओं के परीक्षा परिणाम उम्मीद के मुताबिक नहीं रहे वे निराश न हों। कोशिश करते रहें सफलता एक दिन जरूर कदम चूमेगी।
सीबीएसई के 10वीं और 12वीं परीक्षा के नतीजे घोषित हुए हैं। यह हर्ष का विषय है कि 12वीं में 87.98 प्रतिशत परीक्षाफल रहा।
सभी उत्तीर्ण विद्यार्थियों को बहुत-बहुत बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।
जिन छात्र-छात्राओं के परीक्षा परिणाम उम्मीद के मुताबिक नहीं रहे वे निराश न हों।…
— Vishnu Deo Sai (Modi Ka Parivar) (@vishnudsai) May 13, 2024
RELATED POSTS
View all